जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत बीएलओ सुमित्रा देवी ने बूथ के सभी 542 मतदाताओं का एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाने के साथ उसका डिजिटाइजेशन भी सफलतापूर्वक पूर्ण कराया। पुनरीक्षण के दौरान 2 मतदाता अनुपस्थित, 24 स्थानांतरित, 10 मृत तथा 2 डुप्लीकेट मतदाता चिन्हित किए गए।
इस उपलब्धि का श्रेय विश्रामपुर विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता कुंदन कुमार की सतत मॉनिटरिंग, प्रभावी कार्ययोजना और टीमवर्क को भी दिया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इसी गति से कार्य जारी रहा तो विश्रामपुर विधानसभा राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य पूरा करने वाला पहला विधानसभा क्षेत्र बन सकता है।
उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बीएलओ सुमित्रा देवी को बधाई देते हुए कहा कि उनकी कार्यनिष्ठा और समर्पण अन्य बीएलओ के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जिले के सभी बीएलओ से शत-प्रतिशत फॉर्म वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशासन द्वारा प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ