ad

ad

पलामू पासपोर्ट शाखा को मिला राज्य स्तरीय सम्मान, 99% मामलों का सफल निष्पादन


त्वरित और पारदर्शी सेवा के लिए पुलिस अधीक्षक ने की सराहना

पलामू, 4 मई:
राज्य भर में पासपोर्ट मामलों के त्वरित निष्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पलामू जिले की पासपोर्ट शाखा ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 99% मामलों का सफल निपटारा कर जिले ने पूरे राज्य में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए पलामू पुलिस की पासपोर्ट शाखा को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदया ने इस सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए पासपोर्ट शाखा के कर्मियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने इसे पुलिस विभाग की पारदर्शिता, कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया।


अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने कहा, “यह उपलब्धि पलामू पुलिस के लिए गर्व का विषय है। हमने हमेशा नागरिकों को समयबद्ध सेवा देने का संकल्प लिया है और पासपोर्ट शाखा ने उस पर खरा उतरकर यह सिद्ध कर दिया कि ईमानदारी और प्रतिबद्धता से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।”

उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी पलामू पुलिस इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी और जनता की सेवा में अग्रणी बनी रहेगी।

— पलामू ब्यूरो

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं 2026