ad

ad

सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा: लवली गुप्ता ।


सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पांकी मंडल में उमड़ा जनसैलाब

पांकी (झारखंड), संवाददाता।
पाक अधिकृत क्षेत्र में सफल ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभर में खुशी और गर्व का माहौल है। इसी क्रम में पलामू जिले के पांकी मंडल में वीर सैनिकों के सम्मान में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व भाजपा पांकी मंडल अध्यक्ष श्री शत्रुघ्न सिंह ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती लवली गुप्ता ने कहा,

"यह तिरंगा यात्रा हमारे वीर जवानों को श्रद्धांजलि और सम्मान देने का प्रतीक है। इसका उद्देश्य केवल ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को जन-जन तक पहुंचाना नहीं, बल्कि देशवासियों में राष्ट्र प्रेम, एकता और जागरूकता का संचार करना भी है।"

उन्होंने आगे कहा,

"हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी स्पष्ट कहते हैं—'हम किसी को छेड़ते नहीं, लेकिन अगर कोई हमें छेड़ता है, तो हम उसे छोड़ते भी नहीं।' भारत शांति का पक्षधर है, लेकिन आतंकवाद से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।"

ऑपरेशन सिंदूर को पाकिस्तान की नापाक मंशा पर करारा जवाब बताते हुए श्रीमती गुप्ता ने कहा कि यह मिशन भारत की सैन्य शक्ति और संकल्प का प्रतीक है। पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह जवाब पूरे देश को गौरव की अनुभूति देता है।

यात्रा के दौरान 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम्' और 'जय हिंद' के नारों से वातावरण गूंज उठा। क्षेत्रवासियों ने तिरंगे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देशभक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।


#तिरंगा_यात्रा #ऑपरेशन_सिंदूर #वीर_सैनिक #पांकी #लवली_गुप्ता #देशभक्ति #BJP #PulwamaRevenge #TirangaYatra

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

विभाजनकारी नीति – देश की एकता, शांति और विकास के लिए गंभीर चुनौती : हृदयानंद मिश्र, एडवोकेट।