भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प
लोहारसी, पलामू।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की योजनाओं और कार्यों को आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से सोमवार को लोहारसी में “विकसित भारत 2047 संकल्प सभा” का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम भाजपा लोहारसी मंडल के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र पांडे उपस्थित रहे। उन्होंने मोदी सरकार की प्रमुख योजनाओं और नीतियों की जानकारी देते हुए कहा कि बीते 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने जनहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिनका लाभ सीधे आमजन तक पहुँचा है।
मंडल सह प्रभारी साधु मांझी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर संकल्प पत्र को जनजागरण अभियान का हिस्सा बनाएं और लोगों तक जानकारी पहुँचाएं कि किस तरह योजनाएं ज़मीन पर क्रियान्वित हो रही हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लोहारसी मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ने की।
पंचायत संयोजक सुरेंद्र मेहता, अनिल साहू, विनय मेहता, मनदीप मेहता सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
सभा में महामंत्री विनोद प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष बलराम गोस्वामी, बूथ अध्यक्ष बृजेश गोस्वामी, बुद्ध अध्यक्ष बसंत पासवान, महेंद्र सिंह, आलोक वर्मा, अंदुल सिंह, गोपाल सिंह और नरेंद्र सिंह जैसे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प पत्र पढ़ा और हस्ताक्षर कर उसे समिति को सौंपा।
कार्यक्रम का उद्देश्य भारत को वर्ष 2047 तक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में जागरूकता और सहभागिता सुनिश्चित करना था।
0 टिप्पणियाँ