ad

ad

आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर सिंह 'छोटू' बने केंद्रीय सचिव, जताया शीर्ष नेतृत्व को आभार



पलामू। आजसू पार्टी के कर्मठ और समर्पित नेता चंद्रशेखर सिंह 'छोटू' को पार्टी ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। केंद्रीय समिति के सदस्य रहे चंद्रशेखर सिंह को अब पार्टी का केंद्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। यह पदोन्नति पार्टी के प्रति उनकी ईमानदारी, निष्ठा और सतत योगदान को मान्यता देने के रूप में देखा जा रहा है।

अपने मनोनयन पर प्रतिक्रिया देते हुए चंद्रशेखर सिंह ने कहा,

"मैं हमेशा पार्टी के मान, सम्मान एवं अपने क्रियाकलापों से पार्टी को मजबूत करने का हर संभव प्रयास करता रहा हूं। संभवतः मेरी इसी लगन और निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया और केंद्रीय सचिव पद का अवसर दिया।"

उन्होंने इस अवसर पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा,

"मैं पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं हमारे प्रेरणास्रोत श्री सुदेश कुमार महतो जी, पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता एवं मार्गदर्शक देवशरण भगत जी, पार्टी के थिंक टैंक और केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर जी, पलामू प्रमंडल के प्रभारी एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी जी तथा पार्टी के महासचिव एवं पूर्व मंत्री श्री रामचंद्र साहिश जी का हृदय से आभार प्रकट करता हूं।"

यह नियुक्ति न केवल पलामू प्रमंडल के लिए गौरव की बात है, बल्कि युवा कार्यकर्ताओं के लिए भी एक प्रेरणा है कि पार्टी में कर्मठता, ईमानदारी और सक्रियता को सच्चा सम्मान मिलता है।

ज्ञात हो कि चंद्रशेखर सिंह 'छोटू' लंबे समय से पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और क्षेत्रीय राजनीति में उनकी गहरी पकड़ है। उनकी नियुक्ति से पार्टी को झारखंड के खासकर पलामू प्रमंडल में और मजबूती मिलने की उम्मीद है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

नीट (यूजी)-2026 परीक्षा को लेकर पलामू प्रशासन पूरी तरह सतर्क, उपायुक्त व एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा