पांकी थाना क्षेत्र के केकरगढ़ और मतनाग गांव में सोमवार को अवैध अफीम, पोस्ता एवं गांजा की खेती पर रोक लगाने के उद्देश्य से एक जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी पांकी*, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, केकरगढ़ पंचायत की मुखिया, वार्ड सदस्य, वन विभाग की टीम तथा *पांकी थाना के पदाधिकारी और पुलिस जवान उपस्थित रहे।
अभियान के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीण महिलाएं, पुरुष, युवक और युवतियों को अवैध नशीले पौधों की खेती के दुष्परिणाम और कानूनी दंड के प्रावधानों की जानकारी दी गई।
विदित हो कि अवैध अफीम एवं गांजा की खेती रोकथाम को लेकर यह अभियान पिछले कुछ दिनों से पांकी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लगातार चलाया जा रहा है, जिसमें प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
#पांकी #अभियान #नशामुक्ति #अवैधखेती #ग्रामीणजागरूकता
0 टिप्पणियाँ