ad

ad

फरार अभियुक्त के विरुद्ध इश्तिहार की कार्रवाई, घर व सार्वजनिक स्थल पर चिपकाया गया नोटिस। ।

पांकी/लावालौंग।पांकी थाना कांड संख्या–158/2017 (दिनांक 23/11/2017), धारा–25(1)(A)/25(1-B)(a)/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त मनीष जी उर्फ मनीष गंझू उर्फ सुरेन्द्र गंझू, पिता– गुलेची गंझू, सा०– खाखर, थाना– लावालौंग, जिला– चतरा के विरुद्ध न्यायालय के आदेश के आलोक में विधिवत इश्तिहार की कार्रवाई की गई।

इस क्रम में अभियुक्त के आवास के मुख्य द्वार पर स्थानीय ग्रामीणों, दो स्वतंत्र साक्षियों एवं परिजनों की उपस्थिति में डुगडुगी-ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया गया। साथ ही, क्षेत्र के चौराहे स्थित सार्वजनिक स्थल पर भी विधिवत इश्तिहार चिपकाया गया।

प्रशासन द्वारा बताया गया कि फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। आम जनता से अपील की गई है कि यदि अभियुक्त के संबंध में कोई सूचना प्राप्त हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं 2026