ad

ad

मेदिनीनगर में उपायुक्त ने किया प्याऊ का उद्घाटन, स्वयंसेवक बन राहगीरों को पिलाया ठंडा पानी

मेदिनीनगर : भीषण गर्मी के बीच आम लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को मेदिनीनगर के छः मुहांन पर लगाए गए प्याऊ का उद्घाटन जिले के दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने किया। इस दौरान उपायुक्त ने स्वयं सेवक की भूमिका निभाते हुए बच्चों एवं राहगीरों को अपने हाथों से ठंडा पेयजल परोसा और जनसेवा का संदेश दिया।

उद्घाटन के मौके पर उपायुक्त ने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जनसेवा की भावना से आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि “मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है” और इस प्रकार के कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर उपायुक्त ने स्वच्छता को लेकर भी लोगों को जागरूक किया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि पानी पीने के बाद उपयोग किए गए ग्लास को इधर-उधर न फेंकें, बल्कि निर्धारित स्थान पर ही रखें, ताकि आसपास स्वच्छता बनी रहे और पर्यावरण सुरक्षित रह सके।

उन्होंने सभी नागरिकों से जनहित के ऐसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की, ताकि समाज में सहयोग, सेवा और स्वच्छता की भावना और अधिक मजबूत हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

जल संरक्षण केवल पर्यावरण नहीं, शिक्षा और स्वास्थ्य का भी प्रश्न : हृदयानंद मिश्र