ad

ad

तोलरा विष्णु मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव, श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न

महाभंडारे, सुंदरकांड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अतिथियों का हुआ सम्मान
रिपोर्ट: आलोक पांडेय 
**विश्रामपुर (पलामू):**
विश्रामपुर प्रखंड क्षेत्र के तोलरा गांव स्थित भव्य भगवान विष्णु मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में महाभंडारे, सुंदरकांड पाठ एवं भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद ग्रहण किया।

मंदिर समिति की ओर से बाहर से आए कलाकारों द्वारा आकर्षक सुंदरकांड पाठ एवं भक्ति प्रस्तुतियां दी गईं। भक्ति संगीत और धार्मिक कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु देर रात तक कार्यक्रमों का आनंद लेते रहे। पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और धार्मिक सजावट से आकर्षक रूप दिया गया था, जिससे आयोजन की भव्यता देखते ही बन रही थी।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता अलखनाथ पांडे, भाजपा नेता ईश्वर सागर चंद्रवंशी, सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडे, शिक्षाविद अशोक पांडे, कांग्रेसी नेता अमृत शुक्ला, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी विश्रामपुर विधानसभा सुधीर चंद्रवंशी, डॉक्टर बीपी शुक्ला तथा झारखंड युवा विकास पार्टी के नेता एवं पूर्व प्रत्याशी विश्रामपुर विधानसभा विकास दुबे समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंदिर समिति की ओर से सभी अतिथियों को बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, संरक्षक बीरेंद्र तिवारी, सचिव गोखुल तिवारी तथा कोषाध्यक्ष धनंजय तिवारी सहित समिति के सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में तुलसी तिवारी, अमरेश तिवारी, सुमंत तिवारी, संजय तिवारी, कौशल तिवारी, उपेंद्र तिवारी, कमल तिवारी, मनेष तिवारी, रविंद्र तिवारी, अखिलेश तिवारी, धर्मराज तिवारी, मुखिया रोहित तिवारी, उपमुखिया कुश तिवारी, रासबिहारी तिवारी, रामशरीख तिवारी, पिंटू त्रिवेदी, राजेश तिवारी, धीरन तिवारी समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। पूरे दिन मंदिर परिसर “जय श्री विष्णु” के जयकारों से गूंजता रहा तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

पलामू प्रमंडल में गर्मी से राहत को लेकर समीक्षा बैठक