ad

ad

पांकी में खुला Dr Lal PathLabs का ऑथराइज्ड कलेक्शन सेंटर

अब “सुमन जांच घर” के माध्यम से मिलेगी आधुनिक जांच सुविधा

पांकी। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में पांकी में “सुमन जांच घर” को Dr Lal PathLabs का ऑथराइज्ड कलेक्शन सेंटर बनाया गया है। सेंटर के शुरू होने से अब पांकी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को ब्लड टेस्ट और अन्य पैथोलॉजी जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

लैब का उद्घाटन डॉक्टर शिव सकल, डॉ. विनीत, डॉ. एच.एन. झा एवं Dr Lal PathLabs के एरिया मैनेजर मयूर श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से आधुनिक एवं विश्वसनीय जांच सुविधा की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

नए सेंटर में ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, शुगर, थायराइड, कोलेस्ट्रॉल, लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT), किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT) सहित कई प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। सेंटर के माध्यम से सैंपल संग्रह कर अत्याधुनिक लैब में जांच कराई जाएगी तथा रिपोर्ट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध कराई जाएगी।

सेंटर संचालक उपेंद्र सिंह ने बताया कि जरूरतमंद मरीजों के लिए होम कलेक्शन सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे बुजुर्ग और दूरदराज के मरीजों को विशेष सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर Dr Lal PathLabs के एरिया मैनेजर मयूर श्रीवास्तव ने कहा कि पांकी में ऑथराइज्ड कलेक्शन सेंटर शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर और भरोसेमंद जांच सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि Dr Lal PathLabs की रिपोर्ट पूरे देश में विश्वसनीय मानी जाती है और किसी भी बड़े डॉक्टर या अस्पताल में इसकी रिपोर्ट स्वीकार की जाती है।

उन्होंने बताया कि कई ऐसी उन्नत जांचें, जो पहले ग्रामीण क्षेत्रों में संभव नहीं थीं, अब इस सेंटर के माध्यम से उपलब्ध हो सकेंगी। जरूरत पड़ने पर सैंपल पटना, कोलकाता एवं दिल्ली की अत्याधुनिक लैब में भी भेजे जाएंगे, जिससे बड़े स्तर की जांच भी संभव हो पाएगी।

मयूर श्रीवास्तव ने कहा कि यहां रिपोर्ट की गुणवत्ता और सटीकता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि “हम लोग जल्दबाजी में रिपोर्ट नहीं देते, बल्कि पूरी जांच प्रक्रिया के बाद सटीक और ओरिजिनल रिपोर्ट उपलब्ध कराते हैं, ताकि मरीजों को सही उपचार मिल सके।”

मौके पर बिंदेश्वरी सिंह, संकटेश्वर उर्फ संतु सिंह, किशोर चौरसिया, गोखुल माली सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि इस पहल से पांकी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी तथा लोगों को बेहतर और विश्वसनीय जांच सेवाएं सुलभ हो पाएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

SIR-2026 : धीमी प्रगति वाले मतदान केंद्रों का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, फॉर्म वितरण व डिजिटाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश