ad

ad

डीसी के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर मांगे जा रहे पैसे, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

मेदिनीनगर, पलामू : पलामू उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने आम लोगों एवं पदाधिकारियों से सतर्क रहने की अपील की है।

जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि “IAS Dilip Pratap Singh Shekhawat” नाम से फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाकर कुछ अज्ञात व्यक्ति लोगों को मैसेज भेज रहे हैं। इन संदेशों के जरिए लोगों को गुमराह कर पैसे मांगने की कोशिश की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी संदिग्ध व्हाट्सएप, फेसबुक या इंस्टाग्राम संदेश पर विश्वास न करें। साथ ही किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत या आर्थिक जानकारी साझा करने से बचें।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदेश की सत्यता संबंधित कार्यालय से अवश्य जांच लें तथा साइबर ठगी से सतर्क रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

SIR-2026 : धीमी प्रगति वाले मतदान केंद्रों का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, फॉर्म वितरण व डिजिटाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश