मेदिनीनगर/हुसैनाबाद : पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। आज से ही जनसंवाद मीडिया प्रभाग ने पीड़िता की मां ने लिखित आवेदन देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है, जिसमें पार के गांव के तीन युवकों पर बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। मामला दर्ज होने के बाद जनसंवाद पुलिस जांच में जुट गई है।
पीड़िता की मां ने महिला एवं बाल संरक्षण थाना हुसैनाबाद में लिखित आवेदन दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि देर शाम उनकी बेटी शौच के लिए घर से निकली थी। इसी बीच रास्ते में सात-आठ ग्रामीणों ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया। अपहरण की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपने परिवार के लोगों को बताया और बेटी की खोजबीन शुरू कर दी।
इसी बीच सोमवार रात्रि 3 बजे उन्हें एक काली रंग की गाड़ी पाली पुल डेहरी में दिखाई दी। गाड़ी में उन्हें लड़की होने का शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया और कुछ स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी का दरवाजा खोला तो उन्होंने देखा कि लड़की गाड़ी के अंदर है। इसके बाद कथित तीन युवकों ने मौका देखते हुए लड़की को छोड़ कर फरार हो गए।
लड़की के परिजनों ने सभी युवकों को पहचान लिया, जिसके बाद दूसरे दिन फोन कर मामले की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। आवेदन में अब पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। पीड़िता का परिवार डरा सहमा है और न्याय की गुहार लगा रहा है, जिससे उनकी बेटी को इंसाफ मिल सके और दोषियों पर कार्रवाई हो सके।
इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार हुसैनाबाद के एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला से मिला। एसडीपीओ के निर्देश पर महिला एवं बाल संरक्षण थाना हुसैनाबाद में मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला थाना प्रभारी मुनी कुमारी ने बताया कि आवेदन मिला है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ