ad

ad

पलामू सदर अनुमंडल को मिले नए एसडीपीओ, राजेश यादव ने संभाली जिम्मेदारी

मेदिनीनगर: पलामू जिले के सदर अनुमंडल में डीएसपी राजेश यादव ने नए एसडीपीओ के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। साथ ही आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य करेगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से ही कानून व्यवस्था मजबूत हो सकती है। लोगों से सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

नए एसडीपीओ के पदभार ग्रहण करने पर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने उनका स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने भी उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में सदर अनुमंडल में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

पलामू सदर अनुमंडल को मिले नए एसडीपीओ, राजेश यादव ने संभाली जिम्मेदारी