मेदिनीनगर/पलामू : झारखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथारू के पलामू आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। परिसदन भवन में आयोजित स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष विमला कुमारी ने किया।
इस दौरान ज्योति सिंह माथारू ने अल्पसंख्यक समाज, विशेष रूप से मुस्लिम, सिख एवं जैन समुदाय के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि समाज की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाकर उनके समाधान का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य स्थानीय समस्याओं को आयोग की उपाध्यक्ष के समक्ष रखा। ज्योति सिंह माथारू ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के विकास और अधिकारों को लेकर प्रतिबद्ध है।
स्वागत कार्यक्रम में नसीम खान, जीशान खान, शेर खान, मुन्ना खान, सनाउल्लाह खान, अनवर अहमद, शादाब खान, सैफ खान, लड्डू खान, सुखपाल सिंह नामधारी, गुरबीर सिंह, तुर्वीर सिंह, मेंहर सिंह, अजयपाल सिंह, जैश रंजन पाठक, गोपाल त्रिपाठी, राजेश चौरसिया, मुकेश सिंह, जितेंद्र कमलापुरी, सुरेंद्र कुमार टिकैत, रामप्रवेश सिंह, सोनू खान, सोनू वारसी, बबल खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ