ad

ad

रांची के प्रसिद्ध व्यवसायी लव भाटिया का संदिग्ध मौत, उद्योग जगत में शोक

रांची के प्रसिद्ध व्यवसायी एवं Kaveri Restaurant, 
Punjab Sweets House और Capitol Hill के मालिक लव भाटिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर से शहर में शोक की लहर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जहर खाने की आशंका जताई जा रही है। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही व्यवसायिक और सामाजिक जगत में सनसनी फैल गई। लव भाटिया को रांची के प्रमुख उद्योगपतियों में गिना जाता था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

रांची के प्रसिद्ध व्यवसायी लव भाटिया का संदिग्ध मौत, उद्योग जगत में शोक