ad

ad

पथराही में रामचरितमानस नवाह पारायण महायज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड मुख्यालय के समीप पथराही गांव में आयोजित रामचरितमानस नवाह पारायण महायज्ञ के 13वें अधिवेशन का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। धार्मिक माहौल और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक कलश यात्रा में भाग लिया।

कार्यक्रम में भाजपा नेता Varun Tiwari, अमित तिवारी, गौतम सिंह उर्फ डब्लू सिंह तथा युवा नेता नवल किशोर राय ने कलश यात्रियों को कलश प्रदान कर यात्रा को रवाना किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता वरुण तिवारी ने कहा कि मंत्रोच्चार और हवन में अद्भुत शक्ति होती है। जहां यज्ञ, मंत्र और हवन का आयोजन होता है, वहां का वातावरण शुद्ध और सकारात्मक बनता है। इससे समाज में सद्बुद्धि एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने यज्ञ के 13वें अधिवेशन के आयोजन के लिए यज्ञ समिति को साधुवाद दिया।

इससे पूर्व यज्ञ समिति की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। शिव मंदिर में अतिथियों द्वारा भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना भी की गई।

कलश यात्रा मलय नदी पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरने की प्रक्रिया संपन्न हुई। इसके बाद सभी श्रद्धालु यज्ञ स्थल पहुंचे, जहां पंडित प्रवीण मिश्रा ने विधि-विधान से पूजा कराई तथा प्रसाद वितरण किया गया।

यज्ञ समिति के अध्यक्ष ध्रुव दुबे ने बताया कि गुरुवार से 29 मई तक प्रतिदिन रामकथा का आयोजन होगा। शाम 5 बजे से 7 बजे तक भजन-कीर्तन तथा रात 9 बजे से प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं 30 मई को सनातन धर्म सभा की ओर से भक्ति जागरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में मणिकांत सिंह, राकेश सिंह, अंजनीकांत दुबे, उप सचिव श्याम किशोर दुबे, कोषाध्यक्ष रामनारायण दुबे, नवनीत दुबे, महाप्रबंधक ज्ञानचंद दुबे एवं मंच संचालक रामकृष्ण दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

SIR 2026: पलामू में जनप्रतिनिधियों का गणना प्रपत्र भरवाकर किया गया डिजिटाइजेशन