ad

ad

पांकी की बदहाल बिजली व्यवस्था पर उठे सवाल, समाधान की मांग तेज

चतरा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पांकी की बिगड़ती बिजली व्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधियों ने कड़ा रुख अपनाया है। क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती, लो वोल्टेज और आंधी-बारिश के दौरान पोल एवं तार गिरने की घटनाओं से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इन्हीं समस्याओं को लेकर चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद काली चरण सिंह के निर्देशन में आज विद्युत कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर पांकी क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को अवगत कराया कि कई गांवों में बिजली आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब है, जिससे लोगों के पंखे, मोटर और अन्य आवश्यक विद्युत उपकरण सही ढंग से कार्य नहीं कर पा रहे हैं।

मुलाकात के दौरान जर्जर तारों और पोलों को शीघ्र बदलने, नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा लो वोल्टेज की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की गई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पांकी की जनता लंबे समय से बिजली संकट झेल रही है और अब इस समस्या का त्वरित समाधान आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याएं केवल मुद्दा नहीं, बल्कि उनकी जिम्मेदारी हैं। पांकी क्षेत्र की हर आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा और बेहतर बिजली व्यवस्था के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

बाल श्रम उन्मूलन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की डीसी ने की समीक्षा