मेदिनीनगर : पलामू जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, विचार गोष्ठी एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष विमला कुमारी ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विमला कुमारी ने कहा कि राजीव गांधी महान देशभक्त एवं दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर एवं दूरसंचार के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाकर देश को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया। साथ ही पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर गांवों के विकास को नई दिशा दी।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का मानना था कि देश के सर्वांगीण विकास के लिए गांवों का विकास जरूरी है। आतंकवाद को उन्होंने देश के विकास में बाधक मानते हुए उसके खिलाफ सख्त कदम उठाये।
शहादत दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एमएमसीएच ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 10 यूनिट रक्तदान किया गया। जिलाध्यक्ष विमला कुमारी की देखरेख में आयोजित शिविर में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
रक्तदान करने वालों में प्रदेश सचिव रामचंद्र दीक्षित, गोपाल त्रिपाठी, अभिषेक तिवारी, राजा पाठक, रंजन दुबे, सुरेंद्र कुमार टिकैत, संजीव सिंह, अवधेश राम, अनुज कुमार तिवारी एवं सैफ अली शामिल थे।
मौके पर पूर्णिमा पाण्डेय, रामदेव यादव, बिट्टू पाठक, मुकेश सिंह चंदेल, मिथलेश सिंह, सतेंद्र सिंह, संतोष चौबे, नसीम खान, नवल किशोर पाठक, रिजवान खान, राजेश चौरसिया, धनंजय पाठक, विवेक त्रिपाठी, परीक्षित दुबे, संजय वर्मन, सुनीता श्रीवास्तव, गजेंद्र चौरसिया, बबलू दुबे, उदय दुबे, गंगा देवी, मो. गुलाम नबी, मुन्ना खान, सुधीर पासवान, आशीष ठाकुर, सुधीर सिंह एवं रेखा सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ