मुख्य अतिथि हृदयानंद मिश्र ने फीता काटकर किया उद्घाटन, जनसेवा और संगठनात्मक गतिविधियों का बनेगा केंद्र
मेदिनीनगर:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को आबादगंज स्थित उनके आवासीय परिसर में नए आवासीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 100 पौधों का सामूहिक रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि हृदयानंद मिश्र ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं, बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आयोजित समारोह में अतिथियों ने नए कार्यालय के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर बिट्टू पाठक ने कहा कि नया आवासीय कार्यालय जनता एवं कार्यकर्ताओं के लिए सदैव खुला रहेगा। यहां क्षेत्र की समस्याओं के समाधान, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को उठाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक सुलभ मंच उपलब्ध कराया जाएगा।
जन्मदिन समारोह के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-माला, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान की सराहना की।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में 100 पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पौधारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
बिट्टू पाठक ने जन्मदिन पर मिले स्नेह एवं सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम में श्याम नारायण सिंह, शंकर पांडेय, सुरेश पाठक, विनोद तिवारी, भिरुनाथ सिंह, शमीम अहमद राइन, गोपाल सिंह, सत्येंद्र सिंह, विद्या सिंह, शैलेश चंद्रवंशी, जतरु उरांव, देवांग शुक्ला, अजय साहू, सिराजुद्दीन अंसारी, मोहम्मद आलम, सच्चिदानंद मिश्रा, सीटू पाठक, पंकज सिंह, अनिल सिंह, शहजाद खान, मिट्ठू खान, ईश्वरी सिंह, मिथिलेश सिंह, संजीव सिंह, उमेश यादव, अमुख प्रियदर्शी, खुर्शीद खान, भिखारी राम, नंदकिशोर मिश्रा, सुधीर सिंह, सुरेंद्र सिंह एवं सुमन तिर्की सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, समाजसेवी, युवा नेता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ