ad

ad

कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई विभागीय परीक्षा, प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा और अधिकारियों की सराहना

मेदिनीनगर, पलामू। पलामू प्रमंडल में आयोजित झारखंड राज्य के राजपत्रित एवं अराजपत्रित कर्मियों की विभागीय एवं जनजातीय भाषा परीक्षा कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो गई। परीक्षा का सफल संचालन प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता एवं सघन निगरानी में किया गया।

द्वितीय अर्द्धवार्षिक विभागीय परीक्षा-2025, जनजातीय भाषा परीक्षा-2025 तथा प्रथम अर्द्धवार्षिक विभागीय एवं जनजातीय भाषा परीक्षा-2026 का समापन सफलतापूर्वक हुआ। परीक्षा के बाद आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों, केंद्राधीक्षकों, पर्यवेक्षकों एवं सुरक्षा कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि विभागीय परीक्षाओं का पारदर्शी और कदाचारमुक्त आयोजन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आयुक्त के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल किट, बिस्किट, पेयजल एवं सीसीटीवी निगरानी जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं। परीक्षा अवधि के दौरान उन्होंने स्वयं विभिन्न परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अभ्यर्थियों से सीधे संवाद कर सुविधाओं एवं परीक्षा संचालन की जानकारी प्राप्त की।

अभ्यर्थियों ने भी परीक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। आयुक्त ने सुनिश्चित किया कि किसी भी परीक्षार्थी को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े और परीक्षा निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न हो।

प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता एवं सतत निगरानी के बीच विभागीय परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न होने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया।

जनसंवाद न्यूज | मेदिनीनगर, पलामू

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

धारा 163 के बीच आयोजित हुई प्रतिरोध संकल्प सभा, नेताओं ने प्रशासन और भूमाफिया-सामंती ताकतों पर साधा निशाना