वर्षगांठ पर अनोखी पहल: रेयर ब्लड डोनेशन से लेकर 200 जरूरतमंदों को भोजन तक, वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट ने पेश की सेवा की मिसाल
मेदिनीनगर। सामाजिक संस्था वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट ने अपनी स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर सेवा और मानवता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। संस्था की ओर से दिन की शुरुआत एक जरूरतमंद मरीज के लिए रेयर बी-नेगेटिव रक्तदान कराई गई, जबकि शाम को रेलवे स्टेशन परिसर, टांड़ी और आसपास के क्षेत्रों में करीब 200 पैकेट भोजन का वितरण किया गया।
संस्था के सदस्य चंदन कुमार सिंह ने बी-नेगेटिव रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। वहीं शाम के भोजन वितरण कार्यक्रम में संस्था से जुड़े सदस्यों और स्थानीय लोगों ने स्वयं भोजन तैयार कर जरूरतमंदों के बीच वितरित किया।
वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट लंबे समय से भोजन वितरण, वस्त्र वितरण, सड़क सुरक्षा जागरूकता, साइबर सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, मतदाता जागरूकता, बेटी बचाओ अभियान, मासिक धर्म स्वच्छता और रक्तदान जागरूकता जैसे सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। संस्था नियमित रूप से जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित करती है।
संस्था की एक विशेष पहल यह भी है कि इसके सदस्य अपना जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ और अन्य महत्वपूर्ण अवसर जरूरतमंदों के बीच भोजन, वस्त्र और आवश्यक सामग्री वितरित कर मनाते हैं।
आज के आयोजन को सफल बनाने में अर्चना सिन्हा, पूजा मिश्रा, सुषमा देवी, डॉली सिंह, आयशा सिंह, राजू सिंह, मीनाक्षी कर्ण, मुकेश चौधरी और अंजलि जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
संस्था की सचिव शर्मिला वर्मा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना है। उन्होंने कहा, "हमलोग अपना, अपने परिवार का और संस्था की वर्षगांठ जरूरतमंदों के बीच भोजन, वस्त्र और अन्य आवश्यक सामग्री बांटकर ही मनाते हैं।"
इस अवसर पर आशुतोष कुमार सिंह, मन्नत सिंह बग्गा, संध्या अग्रवाल, मंजू चंद्रा, सुषमा देवी, पूजा मिश्रा, लक्ष्य श्रेष्ठ, रिया सिंह, उपासना सिंह, ललिता सहाय और मुकेश चौधरी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
वर्षगांठ को उत्सव के बजाय सेवा का माध्यम बनाकर वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट ने यह संदेश दिया कि समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद ही किसी भी खुशी को सार्थक बनाने का सबसे बेहतर तरीका है।
0 टिप्पणियाँ