ad

ad

पलामू में 5 से 18 जून तक पंचायतों में लगेंगे विशेष कैंप, आधार और जन्म प्रमाण पत्र की समस्याओं का होगा समाधान

मेदिनीनगर, पलामू
उपायुक्त पलामू दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के निर्देश पर जिले की सभी पंचायतों में 5 जून से 18 जून तक विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों में आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र के निर्माण, सुधार तथा आवश्यक डाटा संशोधन का कार्य मिशन मोड में किया जाएगा।

उपायुक्त के समक्ष लगातार ऐसी शिकायतें आ रही थीं कि आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनने अथवा अभिलेखों में त्रुटियों के कारण कई लाभार्थी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। समीक्षा के बाद उपायुक्त ने इस समस्या के समाधान के लिए जिला समाज कल्याण विभाग को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने आमजनों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर कैंप की तिथि एवं समय की जानकारी प्राप्त करें। सेविका से संपर्क नहीं होने की स्थिति में पंचायत सचिव, पंचायत स्तरीय पदाधिकारी अथवा जनप्रतिनिधियों से जानकारी ली जा सकती है।

**जनसंवाद न्यूज अपील:**
आधार या जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान कराने के लिए निर्धारित अवधि में अपने पंचायत के विशेष कैंप में अवश्य पहुंचें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की बाधा न हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

पलामू में 5 से 18 जून तक पंचायतों में लगेंगे विशेष कैंप, आधार और जन्म प्रमाण पत्र की समस्याओं का होगा समाधान