ad

ad

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा

मेदिनीनगर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 20 जून 2026 से शुरू होकर 07 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे। मतदाताओं को अपने अद्यतन फोटो के साथ हस्ताक्षर अथवा अंगूठे का निशान लगाकर प्रपत्र बीएलओ को वापस करना होगा।

बैठक में बताया गया कि जिन मतदाताओं द्वारा हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र जमा कर दिया जाएगा, उनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में यथावत रहेगा। वहीं, जिनका मैपिंग कार्य पूर्ण नहीं हो सकेगा, उन्हें निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी स्तर से नोटिस जारी किया जाएगा। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद ही उनका नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्धारित दस्तावेज जमा नहीं करने या गणना प्रपत्र वापस नहीं करने की स्थिति में संबंधित मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाया जा सकता है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से बीएलए-2 की नियुक्ति कर उसका विवरण शीघ्र उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया, ताकि समय पर प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद कुमार, छत्तरपुर अनुमंडल पदाधिकारी गणेश महतो, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिमला कुमारी, राजद जिला अध्यक्ष धनंजय पासवान सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

जनसंवाद न्यूज।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

पलामू में 5 से 18 जून तक पंचायतों में लगेंगे विशेष कैंप, आधार और जन्म प्रमाण पत्र की समस्याओं का होगा समाधान