मेदिनीनगर। पलामू के उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव और तकनीकी उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया।
उपायुक्त ने अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने में ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा और निगरानी की महत्वपूर्ण भूमिका है।
निरीक्षण के समय सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद कुमार, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित कर्मी मौजूद थे।
गौरतलब है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित अंतराल पर ईवीएम वेयर हाउस का नियमित निरीक्षण किया जाता है, ताकि सुरक्षा एवं मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।
0 टिप्पणियाँ