ad

ad

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। विश्व मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस के अवसर पर सोमवार को सदर प्रखंड, डालटनगंज में जागरूकता कार्यक्रम एवं दिव्यांगजन सहायता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा शामिल हुईं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीओ ने किशोरियों एवं महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म महिलाओं के जीवन की एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इस दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने सेनेटरी पैड के उपयोग एवं संक्रमण से बचाव के उपायों पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर किशोरियों के बीच मासिक धर्म स्वच्छता किट का वितरण किया गया। साथ ही गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन कर लाभुक महिलाओं एवं बच्चों को सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं दिव्यांगजन सहायता कार्यक्रम के तहत 19 दिवyangजनों को बैटरी चालित व्हीलचेयर प्रदान की गई। वहीं एएलआईएमको द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय दिव्यांग मूल्यांकन शिविर में चयनित 86 दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरण एवं दिव्यांग यंत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान एसडीओ ने आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा लगाए गए पौष्टिक व्यंजन स्टॉल का निरीक्षण किया तथा उनके प्रयासों की सराहना की।

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने कहा कि पहली माहवारी से लेकर रजोनिवृत्ति तक मासिक धर्म प्रबंधन महिलाओं के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने किशोरियों और महिलाओं तक स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस दौरान विशेष एनीमिया एवं रक्त जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जहां महिलाओं एवं किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया।

कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख बसंती देवी, चिकित्सा पदाधिकारी, जेएसएलपीएस प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविकाएं, महिला पर्यवेक्षिकाएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को महिलाओं एवं किशोरियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

सीडी रेश्यो घटकर 36% पहुंचने पर वित्त मंत्री ने जताई चिंता, खराब प्रदर्शन वाले बैंकों में सरकारी राशि रखने पर होगा पुनर्विचार