मेदिनीनगर, पलामू। पलामू प्रमंडल के उप परिवहन आयुक्त-सह-सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार श्री मनीष कुमार ने अपने पद का प्रभार श्री राजेश साहू को विधिवत सौंप दिया। प्रभार हस्तांतरण समारोह प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए परिवहन विभाग से संबंधित कार्यों के सुचारू संचालन, राजस्व संग्रहण में वृद्धि तथा आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। उन्होंने नवपदस्थ उप परिवहन आयुक्त-सह-सचिव एवं क्षेत्रीय परिवहन पदाधिकारी श्री राजेश साहू को विभागीय दायित्वों का निर्वहन पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता के साथ करने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम के दौरान आयुक्त कार्यालय, पलामू के अधिकारियों एवं कर्मियों ने श्री मनीष कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही नवपदस्थ पदाधिकारी श्री राजेश साहू को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की अपेक्षा व्यक्त की।
0 टिप्पणियाँ