मेदिनीनगर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के राज्य सचिव एवं पूर्व पलामू जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने मंगलवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान बिट्टू पाठक ने प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे लगातार कार्यकर्ताओं के साथ संवाद एवं समन्वय बनाए रखेंगे।
बैठक में उन्होंने पलामू जिले की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की वर्तमान स्थिति तथा क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों से संबंधित विस्तृत फीडबैक प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा। साथ ही संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपने सुझाव भी साझा किए।
बिट्टू पाठक ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके कार्यकर्ताओं में निहित होती है। कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, एकजुटता और समर्पण से ही पार्टी को नई ऊर्जा मिलती है तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का लक्ष्य संगठन को मजबूत करते हुए जनता के बीच पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाना है। इसी उद्देश्य के साथ सभी कार्यकर्ता मिलकर काम कर रहे हैं ताकि आने वाले वर्षों में कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
मुलाकात के अंत में बिट्टू पाठक ने प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे पार्टी हित में निरंतर सक्रिय रहेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर कार्य करते रहेंगे।
0 टिप्पणियाँ