पांकी (पलामू): पांकी थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में फरार आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी है। थाना के एसआई गोपाल रॉय ने लाउडस्पीकर के माध्यम से उद्घोषणा कराते हुए ग्राम कुंडेलवा निवासी प्रेम सिंह (पिता- प्रमोद सिंह) को न्यायालय में निर्धारित तिथि पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया।
पुलिस के अनुसार, प्रेम सिंह एक युवती के कथित अपहरण से जुड़े मामले में फरार चल रहा है। उद्घोषणा के माध्यम से स्पष्ट किया गया कि यदि आरोपी तय समय पर न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध कानून के प्रावधानों के तहत चल एवं अचल संपत्तियों की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने आरोपी से न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए समय पर उपस्थित होने और विधिक प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है।
0 टिप्पणियाँ