ad

ad

रिम्स में उपचार के दौरान सड़क हादसे की घायल महिला ने तोड़ा दम, लवली गुप्ता ने परिजनों को बंधाया ढांढस

पांकी:- पलामू जिले के पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लोहरसी गांव की रहने वाली उर्मिला कुंवर, पति स्वर्गीय पच्चू भुईयां, का रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे कुछ दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं और रांची स्थित रिम्स में उनका उपचार चल रहा था।
घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेत्री एवं झारखंड राज्य महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता लोहरसी स्थित उनके आवास पहुंचीं। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर लवली गुप्ता ने कहा कि घायल महिला के बेहतर इलाज के लिए लगातार प्रयास किए गए और उपचार की व्यवस्था भी उनकी निगरानी में कराई गई थी। बावजूद इसके चिकित्सकों के प्रयास सफल नहीं हो सके और उर्मिला कुंवर का निधन हो गया।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

रिम्स में उपचार के दौरान सड़क हादसे की घायल महिला ने तोड़ा दम, लवली गुप्ता ने परिजनों को बंधाया ढांढस