ad

ad

पांकी में आम बिक्री स्टॉल का उद्घाटन, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण

पांकी, पलामू। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) एवं पांकी उज्ज्वला फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (FPO) के संयुक्त तत्वावधान में पांकी प्रखंड कार्यालय परिसर में आम बिक्री स्टॉल का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाए।

कार्यक्रम में उप प्रमुख अमित चौहान, कृषि पदाधिकारी, अंचल उप निरीक्षक, प्रखंड हेड क्लर्क सहित कई अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। JSLPS की ओर से एफआई-बीपीओ मनीषा कुमारी, एफटीसी शिव कुमार, अभिषेक कुमार, राहुल कुमार, उदय कुमार सिंह, अबताब आलम, पिंटू कुमार, रानी कुमारी, रानता देवी, गायत्री देवी तथा सभी बीओडी सदस्य मौजूद थे।

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आम बिक्री स्टॉल के माध्यम से स्थानीय किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिलेगा तथा स्वयं सहायता समूहों एवं ग्रामीण महिलाओं के लिए अतिरिक्त आय के अवसर सृजित होंगे। यह पहल किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

पांकी में आम बिक्री स्टॉल का उद्घाटन, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण