ad

ad

SIR-2026 के सफल संचालन को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त ने की समीक्षा बैठक

मेदिनीनगर : पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR-2026) के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पलामू, गढ़वा एवं लातेहार के उप निर्वाचन पदाधिकारी तथा आयुक्त के सचिव रोहित सिन्हा उपस्थित रहे।
बैठक में आयुक्त ने SIR-2026 से संबंधित सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बीएलओ के गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, पात्र मतदाताओं की सही पहचान तथा निष्पक्ष सत्यापन प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया।
आयुक्त ने इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) की भूमिका की समीक्षा करते हुए दावों एवं आपत्तियों के त्वरित निष्पादन और मतदाता पंजीकरण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया ताकि अधिक से अधिक लोग मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया का लाभ उठा सकें।
उन्होंने कहा कि SIR-2026 का सफल आयोजन प्रशासन की प्राथमिकता है और सभी विभाग समन्वित प्रयासों के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करें। बैठक में कार्यक्रम को सुरक्षित, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured News

मोहर्रम पर्व को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण, शांति बनाए रखने की अपील