मेदिनीनगर (पलामू): विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत पलामू जिले में जनप्रतिनिधियों एवं मार्क वोटरों का गणना प्रपत्र (EF) भरवाने और उसके डिजिटाइजेशन का कार्य संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न कराया गया।
76-डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, सदर मेदिनीनगर की मौजूदगी में पूर्व मंत्री के. एन. त्रिपाठी, स्थानीय विधायक आलोक कुमार चौरसिया तथा जिला परिषद सदस्य रामलव चौरसिया सहित अन्य को गणना प्रपत्र (EF) उपलब्ध कराया गया। इसके बाद प्रपत्र भरवाकर उसका सफलतापूर्वक डिजिटाइजेशन किया गया।
वहीं, 75-पांकी विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी की उपस्थिति में विधायक कुशवाहा शशि भूषण मेहता को बीएलओ के माध्यम से गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया गया। बीएलओ ऐप के जरिए प्रपत्र ऑनलाइन भरकर उसका डिजिटाइजेशन भी पूरा किया गया।
जिला प्रशासन ने बताया कि SIR 2026 के तहत जिले में गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित समयसीमा के अनुरूप लगातार जारी है।
0 टिप्पणियाँ